-
दुनियाभर में तमाम ऐसे कपल हैं जिन्होंने उम्र और जाति-धर्म के बंधन से मुक्त होकर एक दूसरे का साथ चुना। भारत में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है। तमाम भारतीय राजनेता ऐसे हैं जिन्होंने उम्र को अपने प्यार के आड़े नहीं आने दिया। इन लोगों ने उम्र के लंबे गैप के बावजूद एक-दूसरे का हाथ थामा और ब्याह रचाया। आइए डालें ऐसे ही चंद नेताओं पर एक नजर:
-
मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद साधना गुप्ता से ब्याह रचाया है। साधना मुलायम से करीब 20 साल छोटी हैं।
-
लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी उनसे 11 साल छोटी हैं।
-
हेमा मालिनी बीजेपी की सांसद हैं। उनके पति धर्मेंद्र भी लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच 13 साल का अंतर है।
-
दिवंगत राम विलास पासवान ने साल 1983 में रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। पासवान और रीना में 19 साल का अंतर था।
-
कमल हासन भी अब राजनीति के मैदान में हैं। उन्होंने दो बार शादी रचाई। दोनों बार तलाक ले लिया। फिर वह साउथ एक्ट्रेस गौतमी के साथ लिव इन में रहने लगे थे। गौतमी कमल हासन से 14 साल छोटी हैं। फिलहाल दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
-
पहली पत्नी आशा देवी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने साल 2015 में पत्रकार रहीं अमृता राय से शादी रचाई थी। दिग्विजय सिंह और अमृता के बीच 25 साल का अंतर है
-
जेडीएस नेता एचडी कुमार स्वामी औऱ उनकी दूसरी पत्नी राधिका कुमार स्वामी की उम्र में 27 साल का गैप है। जिस साल कुमरस्वामी ने अपनी पहली शादी रचाई थी उस साल राधिका पैदा हुई थीं।
-
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता से 9 साल बड़े हैं।
